रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. हॉलीवुड से
Written By समय ताम्रकर

चेरिल कोल : सेक्सिएस्ट वूमन इन द वर्ल्ड

चेरिल कोल : सेक्सिएस्ट वूमन इन द वर्ल्ड -
PR
चेरिल कोल ने विश्व की सबसे सेक्सी महिला का खिताब बचाए रखा और लगातार दूसरी बार उन्हें सेक्सिएस्ट वूमन इन द वर्ल्ड चुना गया। मैन्स मैग्जीन ‘एफएचएम’ द्वारा किए गए सर्वेक्षण में लोगों ने इस ब्रिटि‍श पॉपस्टार को लगातार दूसरी बार सेक्सी महिला माना।

26 वर्षीय कोल ने हॉलीवुड की सेक्सी एक्ट्रेसेस को पछाड़कर यह स्थान प्राप्त किया। हॉलीवुड सुंदरी मेगन फॉक्स के दीवानों को यह जानकर झटका लगेगा कि वे भी चेरिल से पीछे रहीं। उन्हें दूसरा स्थान मिला। पिछले वर्ष भी वे इसी स्थान पर थीं।

पिछले कुछ महीनों से चेरिल परेशानियों से घिरी हुई हैं। वे अपने पति एश्ले कोल से अलग हो चुकी हैं और इससे उबर पाने की कोशिश कर रही हैं। इस खबर से उन्हें अरसे बाद मुस्कुराने का अवसर मिला है।

इस सूची में ‘ट्विलाइट’ स्टार क्रिस्टन स्टीवर्ट ने आश्चर्यजनक रूप से छठा स्थान प्राप्त किया है। जबकि जेसिका अल्बा को नौवाँ स्थान मिला है।