शनिवार, 18 अक्टूबर 2025
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

तपन सिन्हा का निधन

तपन सिन्हा
प्रसिद्ध फिल्ममेकर तपन सिन्हा का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार 15 जनवरी 2009 को कोलकाता में निधन हो गया।

तपन सिन्हा ने कई उम्दा फिल्मों का निर्माण किया और उन्हें 19 राष्ट्रीय पुरस्कार मिले। पिछले वर्ष ही उन्हें दादा साहेब फालके अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

तपन सिन्हा की फिल्में भारत के अलावा बर्लिन, वेनिस, लंदन, मास्को जैसे अंतरराष्ट्रीय ‍फिल्म समारोहों में भी सराही गई थीं।