• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

रणबीर कपूर ने कल्कि को पिलाई वोदका

रणबीर कपूर ने कल्कि को पिलाई वोदका -
सेट पर यदि हंसी-मजाक न हो तो वातावरण बड़ा ही बोझिल हो जाता है। इसलिए अजय देवगन, अभिषेक बच्चन, अक्षय कुमार जैसे कुछ स्टार्स हमेशा हंसी-मजाक किया करते हैं। इसका एक फायदा यह होता है कि काम को लेकर किसी किस्म का तनाव नहीं होता। इस लिस्ट में अब रणबीर कपूर का नाम भी जोड़ लीजिए। ‘ये जवानी है दीवानी’ के सेट पर भी इसी तरह का माहौल था। रणबीर-अयान-दीपिका बेहद अच्छे दोस्त हैं, इसलिए इन्होंने खूब मस्ती की। एक दिन तो हद ही हो गई जब रणबीर ने अपने को-स्टार्स कल्कि कोएचलिन और आदित्य रॉय कपूर को वोदका पिला दी।

PR


मामला कुछ ऐसा था कि एक शॉट में इन दोनों कलाकारों को वोदका पीनी थी। दोनों के शॉट ग्लासेस में पानी डाल दिया गया क्योंकि वोदका भी दिखने में पानी जैसी नजर आती है। रणबीर को शरारत सूझी। चुपके से रणबीर ने पानी की जगह वोदका डाल दी। जैसे ही एक्शन बोला गया आदित्य और कल्कि ने पानी समझ वोदका गटक डाली और चकित रह गए। चूंकि शॉट चल रहा था इसलिए वे कुछ बोले नहीं, लेकिन उन्हें समझ में नहीं आया कि यह सब कैसे हो गया।

रणबीर का हंस-हंस कर बुरा हाल हो गया। जब भेद खुला तो बेचारे कल्कि और आदित्य के पास भी हंसने के अलावा कोई चारा न था।