• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

बॉलीवुड सितारों ने भी किया मतदान

बॉलीवुड सितारों ने भी किया मतदान -
TWITTER


बॉलीवुड से जुड़े ज्यादातर लोग आईफा अवॉर्ड में हिस्सा लेने के लिए विदेश चले गए हैं, जिसको लेकर उन्हें भारी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है कि उनकी कथनी और करनी में अंतर है, लेकिन जो कलाकार मुंबई में मौजूद हैं उन्होंने अपने अधिकार का उपयोग करते हुए मतदान किया है। कई सितारे तो सात बजे के पहले ही मतदान केंद्र पहुंच गए।

TWITTER


राहुल बोस की इच्छा थी कि वे सबसे पहले वोट डाले, इसलिए वे सुबह-सुबह पहुंच गए, लेकिन वे ये जानकर निराश हो गए कि उनके पहले भी दो लोग मौजूद थे। इस तरह तीसरे नंबर पर उन्हें वोट डालने को मिला।

चेंबूर में विद्या बालन को मतदान करते हुए देखा गया। मुंबई नार्थ सेंट्रल में सनी देओल, सोनम कपूर वोट डालने पहुंच गए। रेखा, अनिल कपूर, फरहान अख्तर, जोया अख्तर सहित कई सितारों में कतार में खड़े होकर वोट डाला। प्रीति जिंटा तो दुबई से खास तौर पर मुंबई वोट डालने पहुंची। वे वहां अपनी टीम किंग्स इलेवन पंजाब के आईपीएल में उत्साहवर्धन के लिए हैं। इन सितारों ने अपने फैंस से निवेदन किया है कि वे भी अपने अधिकार का उपयोग करते हुए मतदान जरूर करें।