नमाज़ का असल मकसद
रमज़ान अल्लाह तबारक व तआला की तरफ से ईनाम लेने का महीना है। इस्लाम के पांच बुनियादी अरकान बताए गए हैं। कलिमा-ए-तयैबा, नमाज, रोजा, जकाम और हज।
इस्लाम मज़हब में पांच वक्त की नमाज़ फर्ज़ है, याने पढ़ना जरूरी है। नमाज़ इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक है। नमाज़ जिंदगी में परहेज़गारी लाती है, याने नामज़ पढ़ने वाला कभी भी ग़लत और हराम काम नहीं कर सकता।
कुरआन में अल्लाह फरमाता है, जिसका महफूम है कि बेशक नमाज रोकती है, बेहयाई और गुनाह से। नमाज अल्लाह से अपनी जरूरतें पूरी कराने का उससे मांगने का जरिया है। नमाज के मुताल्लिक उलैमा इकराम लिखते हैं कि हर नमाज ऐसे अदा करो गोया यह तुम्हारी आखिरी नमाज है।

FILE |
नमाज़ इंसान को सिखाती है कि जिंदगी कैसे बिताएं जैसे नमाज़ में इधर-उधर देखने की मनाही और इससे यह संकेत दिया जाता है कि बाहर भी हम किसी की जिंदगी में न झाकें, कुछ गलत न देखें। नमाज़ में हाथ बांधकर खड़े होते हैं। वैसे ही नमाज़ के बाहर हमारे हाथ जुल्म के फैसले न लिखें।
जिस तरह नमाज़ में हमारी ज़बान कूछ खास शब्द बोलने की इजाज़त होती है और अगर कुछ और बोला तो नमाज़ टूट जाएगी। इसी तरह नमाज़ के बाहर भी ऐसा कुछ न बोला जाए जिससे लोगों के दिल टूट जाएं। ज़बान को पाबंदी में रखें और दूसरों के लिए मीठे बोल ही बोलें।
नमाज़ अल्लाह से मांगने का ज़रिया है। इससे बंदे अपने रब के सामने अपनी ज़रूरत पूरी करवाते हैं। जो शख्स पांच वक्त की नमाज़ पाबंदी से पढ़ें, उसके लिए दीन की बाकी बातें अपनाना आसान हो जाता है।