• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020
  3. समाचार
  4. दिल्ली विधानसभा चुनाव : काले धन की जानकारी के लिए बना नियंत्रण कक्ष
Written By
Last Updated : मंगलवार, 14 जनवरी 2020 (19:08 IST)

दिल्ली विधानसभा चुनाव : काले धन की जानकारी के लिए बना नियंत्रण कक्ष

ncome Tax Department | दिल्ली विधानसभा चुनाव : काले धन की जानकारी के लिए बना नियंत्रण कक्ष
नई दिल्ली। दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए आयकर विभाग ने काला धन और प्रलोभनों पर नजर रखने के लिए 24X7 नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है।
अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि इसके लिए लोगों को एक टोल फ्री नंबर 1800 11 7574 भी मुहैया कराया गया है। यहां लोग विभाग को किसी भी तरह के धनबल, गैरकानूनी नकदी वितरण और चुनाव से संबंधित अन्य तरह के अपराधों की शिकायतें कर सकते हैं। विभाग के यह नियंत्रण कक्ष जांच खंड में स्थापित किया है।
 
दिल्ली में 8 फरवरी को 70 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। विधानसभा चुनाव के परिणाम 11 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग ने आयकर विभाग के 22 राजस्व अधिकारियों को इन चुनावों का व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। यहां मुकाबला मुख्य रूप से आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच है।