शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Arvind Kejriwal's statement regarding Corona
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 14 अप्रैल 2023 (16:41 IST)

केजरीवाल बोले, कोविड संक्रमण में वृद्धि के बावजूद अस्पताल में भर्ती होने की दर कम

केजरीवाल बोले, कोविड संक्रमण में वृद्धि के बावजूद अस्पताल में भर्ती होने की दर कम - Arvind Kejriwal's statement regarding Corona
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मामलों में हालिया वृद्धि के बावजूद अस्पताल में भर्ती होने की दर कम बनी हुई है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में गुरुवार को 1,527 नए मामले सामने आए जबकि शहर में संक्रमण की दर 27.77 फीसदी रही।
 
इसमें कहा गया था कि शहर के समर्पित कोविड अस्पतालों में 7,945 बिस्तरों में से केवल 231 भरे हुए हैं। विधानसभा में आंबेडकर जयंती कार्यक्रम से इतर बात करते हुए केजरीवाल ने कहा कि हम कोरोना के बढ़ते मामलों पर नजर बनाए हुए हैं। मामले गंभीर नहीं हैं और लोगों को अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो उचित कदम उठाए जाएंगे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
मध्य प्रदेश की राजनीति के दलित चेहरे जो 80 लाख वोटर्स को साधते है!