गुरुवार, 21 अगस्त 2025
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. gamma strain,
Written By
Last Updated : बुधवार, 7 जुलाई 2021 (11:48 IST)

ब्राजील में गामा स्ट्रेन के 3 वेरिएंटों का पता लगा, मूल स्ट्रेन की तुलना में होंगे अधिक प्रतिरोधी

gammastrain
ब्यूनस आयर्स। ब्राजील में शोधकर्ताओं ने मंगलवार को कोरोनावायरस के गामा स्ट्रेन के 3 नए वेरिएंटों की खोज की है। न्यूज पोर्टल ने यूओएल ने आज बुधवार को फिओक्रूज वैज्ञानिक संघ वायरोलॉजिस्ट फेलिप नवेका का हवाला देते हुए बताया कि पी.1 (गामा वेरिएंट) अमेजॅनस प्रांत में पाया गया है। उन्होंने कहा कि हम 3 उप वेरिएंट के बारे में बात कर रहे हैं।

 
रिपोर्ट में बताया गया है कि आने वाले महीनों में इसके अमेजॅनस प्रांत के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी फैलने के आसार हैं। इसके अलावा ये गामा के मूल स्ट्रेन की तुलना में अधिक प्रतिरोधी होंगे। शोधकर्ता ने बताया कि इनमें से एक वेरिएंट डेल्टा स्ट्रेन की तरह है जिसे पहली बार भारत में पहचाना गया था और दुनियाभर में फैल गया। उन्होंने कहा कि यह अनुमान लगाना अभी भी असंभव है कि नए वेरिएंट किस तरह व्यवहार करेंगे?(वार्ता)
ये भी पढ़ें
53 से अफेयर, 4 से शादी, 20 से ठगी, हैरान कर देगी 26 वर्षीय सेना के फर्जी अफसर की कहानी