• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. भारतीय व्यंजन
  6. खस्ता बेसनी कचोरी
Written By WD

खस्ता बेसनी कचोरी

Kachori | खस्ता बेसनी कचोरी
सामग्री :
1 कटोरी गेहूं का आटा, 1 कटोर मैदा, 2 चम्मच मोयन का तेल, नमक, अजवाइन।

भरने की सामग्री :
1 कटोरी बेसन, नमक, लाल मिर्च, जीरा, सौंफ, तिल्ली, धनिया, गरम मसाला, मोयन का तेल।

विधि :
आटे में सब सामग्री मिलाकर पूड़ी जैसा आटा गूंथ कर थोड़ी देर के लिए रख दें। अब बेसन में सारे मसाले डालें और अच्छा मोयन डालकर गोली बन जाए, ऐसा गूंथ कर छोटी-छोटी गोली बना लें।

आटे की लोई बनाकर पूरी बेलें, फिर बेसन की गोली रखकर हाथ से गोल-गोल दबाते हुए कचोरी बना लें। एक तेल गरम करके धीमी आंच पर सारी कचोरी तल लें। अब गरमा-गरम कचोरी चटनी के साथ पेश करें। यह कचोरी चार दिन के लिए रखने पर भी खराब नहीं होती। चाहे तो इसे चाट की सामग्री डलकर भी खा सकते हैं।