गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. व्यंजन
  3. कॉन्टिनेंटल फूड
  4. Cake : New Year
Written By

नए साल का सेलिब्रेशन : मनभावन स्टार केक

नए साल का सेलिब्रेशन : मनभावन स्टार केक - Cake : New Year
सामग्री : 
400 ग्राम कंडेंस्ड मिल्क, 2 कप मैदा, 1 कप रिफाइंड ऑइल,  1 छोटा चम्मच बेकिंग पावडर, मीठा सोडा- 1 छोटा चम्मच, नमक- 1/2 छोटा चम्मच, दूध- आवश्यकतानुसार, वनीला एसेंस-5-6 बूंदें, आधा कप बादाम फ्लेक्स। 
 
विधि  : 
सबसे पहले कंडेंस्ड मिल्क व रिफाइंड तेल मिलाकर खूब फेंटें। फिर मैदा, बेकिंग पावडर, मीठा सोठा व नमक मिलाकर छलनी से 3-4 बार छान लें। अब कंडेंस्ड मिल्क और रिफाइंड तेल के मिश्रण में छना हुआ मैदा मिलाएं। इसे इस तरह मिलाएं कि गुठलियां न पड़ें। 
 
अब आवश्यकतानुसार दूध मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें। इसमें वनीला एसेंस तथा बादाम फ्लेक्स भी मिला लें। प्री हीटेड ओवन में 180 डिग्री सेंटीग्रेट पर 45 मिनट बेक करें। लीजिए केक तैयार है। नए साल के मौके पर केक का आनंद उठाएं। 

ऐसी और खबरें तुरंत पाने के लिए वेबदुनिया को फेसबुक https://www.facebook.com/webduniahindi पर लाइक और 
ट्विटर https://twitter.com/WebduniaHindi पर फॉलो करें।