ganesh chaturthi
Wed, 23 Sep 2026

Notifications

  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. सितारों के सितारे
  4. Genelia D'Souza

जेनेलिया के सितारे : हैप्पी बर्थ डे

Genelia D'Souza
फिल्म अभिनेता रितेश देशमुख की अभिनेत्री पत्नी जेनेलिया डिसूजा का जन्म 5 अगस्त 1987 को वृश्चिक लग्न में हुआ। 


 
जेनेलिया की राशि से चतुर्थ भाव में कुंभ राशि है व उसका स्वामी शनि मंगल की राशि वृश्चिक में है, जो शुभ नहीं है। कला का कारक शुक्र चन्द्र की राशि कर्क में होकर नवम भाव में सूर्य, बुध, मंगल के साथ है। 
 
अत: भाग्य बल द्वारा फिल्मों में कुछ हद तक सफल रहीं लेकिन विशेष उपलब्धि हाथ नहीं लगी। 
 
वर्तमान में शनि वृश्चिक राशि से भ्रमण कर रहा है, जो 26 जनवरी 2017 तक रहेगा। तब तक विशेष लाभ वाली बात नहीं रहेगी।


 

इसके बाद शनि का भ्रमण धनु से होते हुए जेनेलिया की राशि से द्वितीय भाव से भ्रमण करेगा। तृतीय दृष्टि से जनता भाव पर स्वदृष्टि डालेगा। अत: वर्ष में कोई विशेष सफलता के योग बनेंगे। 
 
जेनेलिया को पुखराज व मून स्टोन पहनना शुभ फलदायी रहेगा। पीला वस्त्र, नारंगी रंग शुभ है।

 
ये भी पढ़ें
हरियाली तीज : पढ़ें पौराणिक व्रत कथा