शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. फिल्म समीक्षा
  4. Film Reviews Linga, Rajinikanth
Written By

फिल्म समीक्षा : लिंगा

फिल्म समीक्षा : लिंगा - Film Reviews Linga, Rajinikanth
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई।  रजनीकांत के फैन्स उनकी फिल्म का बेसब्री का इंतजार कर रहे थे। फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा भी रजनीकांत के साथ नजर आईं। फिल्म रंजनीकांत के जन्मदिन पर रिलीज की गई।

अगर रजनीकांत की पिछली कुछ फिल्मों की बात करें तो वे गरीबों के मसीहा के रूप में ज्यादा नजर आए हैं। रजनीकांत की 'लिंगा' में भी यही कहानी हैं। फिल्म की कहानी दमदार है। फिल्म की कहानी अंग्रेजी पृष्ठभूमि पर है। फिल्म में रजनीकांत डबल रोल में हैं। इसमें भी वे इस किरदार में नजर आए हैं। निर्देशक केएस रविकुमार की सूझबूझ ने फिल्म में जान फूंकने का काम किया है।

कहानी एक गांव से शुरू होती है। इस गांव के लोग राजा लिंगेस्वरम (रजनीकांत) की बहुत इज्जत करते हैं। कुछ दिन के बाद राजा लिंगेस्वरम गांव के लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए गांव में जलाशय बनाने का निर्णय लेता है, लेकिन अंग्रेजी सरकार के धोखा देने के चलते राजा लिंगेस्वरम को अपना गांव छोड़ना पड़ता है।

फिल्म आगे बढ़ती है और युवा लिंगा (रजनीकांत) की एंट्री होती है। युवा लिंगा गांववालों के अधिकारों के लिए लड़ने के लिए फिर से गांव जाता है। जब वह गांव पहुंचता है तो देखता है कि गांववालों के साथ में जानवरों जैसा बर्ताव किया जा रहा है। क्या लिंगा अपने पिता के अपमान का बदला ले पाता है या नहीं, और गांववालों के अधिकारों को दिला पाता है या नहीं। यही सवाल फिल्म को आगे बढ़ाते हैं।

रजनीकांत के अभिनय और स्टाइल के तो सभी ‍दीवाने हैं। फिल्म में रजनी का रोमांच करने का अंदाज दिल को लुभाने वाला है। फिल्म में सोनाक्षी गांव की लड़की के किरदार में दिखाई देती हैं। दर्शकों को उनका रोल पसंद आएगा। सोनाक्षी सिन्हा गांव की छोरी के रूप में बड़ी ही खूबसूरत लग रही हैं, वहीं अनुष्का शेट्टी का पत्रकार के रूप में दमदार अभिनय किया है। फिल्म में एआर रहमान का बेहतरीन संगीत है जो दर्शकों को बांधे रखता है।  

निर्देशक : के आर रविकुमार
कलाकार : रजनीकांत, सोनाक्षी सिन्हा, अनुष्का शेट्टी
संगीत : एआर रहमान
रेटिंग : 3/5