मंगलवार, 15 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आने वाली फिल्म
  4. story synopsis of hindi film Game over starring Taapsee Pannu
Written By

तापसी पन्नू की फिल्म गेम ओवर की कहानी

गेम ओवर
बैनर : रिलायंस एंटरटेनमेंट, वॉय नॉट स्टूडियोज़, अनुराग कश्यप
निर्माता : एस. शशिकांत
निर्देशक : अश्विन सरवनन 
संगीत : रॉन ईथन योहान 
कलाकार : तापसी पन्नू 
रिलीज डेट : 14 जून 2019 
 
तापसी पन्नू बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनकी फिल्में कुछ नया लेकर आती हैं। मनमर्जियां, बदला, पिंक, मुल्क जैसी बेहतरीन फिल्में वे दे चुकी हैं। अब उनकी गेम ओवर नामक थ्रिलर मूवी आ रही है। यह फिल्म 14 जून को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी। 
 
कहानी है स्वप्ना नामक (तापसी पन्नू) एक गेम डिजाइनर की। वह एक ऐसी घटना से उबरने की राह पर है जिसने उसे अंदर तक डरा दिया है। वह खुद को एक ऐसी बुरी ताकत के हाथों में पाती है जो शहर में अपराध कर रही है। 
 
एक खतरनाक रात में स्वप्ना को बाहर और भीतर की अंधेरी ताकतों से जूझना पड़ता है। 
 
गेम ओवर जुनून और साहस की गाथा है। यह एक ऐसी लड़की की रोमांचकारी, अंधेरी और असली यात्रा को दिखाती है जिसने सब कुछ खो दिया है सिवाय आशा के।