• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आने वाली फिल्म
  4. Story Synopsis Movie Preview Action Jackson, Ajay Devgn, Sonakshi Sinha
Written By

एक्शन जैक्सन की कहानी

एक्शन जैक्सन की कहानी - Story Synopsis Movie Preview Action Jackson, Ajay Devgn, Sonakshi Sinha
बैनर : बाबा फिल्म्स, इरोज इंटरनेशनल
निर्माता : गोर्धन तनवानी, सुनील ए. लुल्ला
निर्देशक : प्रभुदेवा
संगीत : हिमेश रेशमिया
कलाकार : अजय देवगन, सोनाक्षी सिन्हा, यामी गौतम, कुणाल रॉय कपूर 
रिलीज डेट : 5 दिसम्बर 2014
विशी (अजय देवगन) एक छोटा-मोटा बदमाश और मस्तमौला किस्म का इंसान है। मूसा (कुणाल रॉय कपूर) उसका दोस्त है जो उसके हर एक्शन और शरारत में साथ देता है। 
संयोगवश एक दिन विशी की मुलाकात खुशी (सोनाक्षी) से होती है। खुशी को उसके दोस्त बदकिस्मत लड़की मानते हैं क्योंकि दुर्भाग्य हर समय साए के तरह उसके साथ होता है, लेकिन विशी से खुशी की मुलाकात उसके भाग्य को बदलती है। 
दो-तीन बार खुशी की विशी से मुलाकात होती है तो उसे समझ में आता है कि विशी उसके लिए भाग्यशाली है। उसके बाद से वह विशी के पीछे पड़ जाती है ताकि उसका भाग्य पूरी तरह बदल जाए। इस वजह से कई हास्यास्पद परिस्थितियां निर्मित होती है और दोनों एक-दूसरे को ‍दिल दे बैठते हैं। 
एक दिन विशी का फोटो एक आदमी देखता है और चकित रह जाता है। वह इस बारे में एक खूंखार इंटरनेशनल माफिया डॉन माफियोसो जेवियर को बताता है। 
जेवियर तुरंत अपने कुख्यात गुर्गे को मुंबई पहुंचाता है। विशी इस बात से अंजान है कि पुलिस और अंडरवर्ल्ड के लोगों की उस पर निगाह है। 
कुछ घटनाएं ऐसी घटती हैं कि विशी स्तब्ध रह जाता है और उसके आगे एक खतरनाक रहस्य खुल जाता है। यह रहस्य विशी की जिंदगी हमेशा के लिए बदल देता है। इस रहस्य के कारण उसे बैंकाक जाकर जेवियर से मिलना पड़ता है। इस सीक्रेट के कारण उसकी जान भी जा सकती है। 
विशाल अपनी जान जोखिम में डालकर बैंकाक क्यों जाता है? विशी की जिंदगी में दूसरी महिला कौन है? खुशी का क्या होगा? विशी के पीछे जेवियर क्यों पड़ा? क्या विशी इस मकड़जाल से बाहर निकल पाएगा? जानने के लिए देखना होगी 'एक्शन जैक्सन'।