गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आने वाली फिल्म
  4. Story and synopsis of Hindi Film Udta Punjab
Written By

उड़ता पंजाब की कहानी

उड़ता पंजाब की कहानी | Story and synopsis of Hindi Film Udta Punjab
बैनर : फैंटम प्रोडक्शन्स, बालाजी मोशन पिक्चर्स 
निर्माता : शोभा कपूर, एकता कपूर, समीर नायर, अमन गिल, विकास बहल, विक्रमादित्य मोटवाने, अनुराग कश्यप 
निर्देशक : अभिषेक चौबे 
संगीत : अमित त्रिवेदी 
कलाकार : शाहिद कपूर, आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, दलजीत दोसांझ, सतीश कौशिक 
रिलीज डेट : 17 जून 2016 
उड़ता पंजाब चार किरदार, टॉमी सिंह (शाहिद कपूर), कुमारी पिंकी (आलिया भट्ट), प्रीत साहनी (करीना कपूर खान) और सरताज सिंह (दलजीत दोसांझ) की कहानी है। 

टॉमी सिंह रॉक स्टार है। कुमारी पिंकी बिहार से पंजाब आई मजदूर लड़की है। प्रीत डॉक्टर है और सरताज पुलिस की नौकरी करता है। इन सबमें एक ही समानता है और वो है 'पंजाब'। 

समाज के अलग-अलग वर्ग से आए ये किरदार ड्रग्स के खतरे और दुष्परिणामों से अपने स्तर पर लड़ते हैं। यह फिल्म इनकी लड़ाई को दिखाती है।
 

फिल्म में पंजाब के अंदर मौजूद लड़ने के साहस और भावना को भी बखूबी उकेरा गया है।