शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. woman kissed sunny deol during road show in punjab photo viral
Written By

रोड शो के दौरान महिला ने ट्रक पर चढ़ किया सनी देओल को किस, फोटो हुई वायरल

Sunny Deol
बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल इन दिनों चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं, वो भाजपा के टिकट पर गुरदासपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। 8 मई को सनी ने बटाला में रोड शो किया। इस रोड शो के दौरान सनी की एक झलक देखने को लोगों में गजब की उत्सुकता दिखा, लेकिन इस रोड शो के दौरान कुछ ऐसा भी हुआ, जिसकी कल्पना सनी ने सपने में भी नहीं की होगी।


Photo Credit- Twitter
रोड शो के दौरान एक महिला सनी की गाड़ी पर चढ़ गई। सनी देओल को लगा महिला उनके साथ फोटो खिचवाने के लिए गाड़ी पर चढ़ी है, लेकिन फिर जो हुआ उससे सनी देओल भी हैरान रह गए। महिला ने पहले सनी देओल को गले लगाया और उसके बाद उनके गाल पर किस कर दी।

सनी को किस करने के बाद वह महिला मुस्कुराते हुए गाड़ी से नीचे उतर आई। महिला की इस हरकत से सभी हैरान थे तो वहीं सनी का चेहरा शर्म से लाल हो गया था। इस घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। 
 
भाजपा में शामिल होकर पंजाब के गुरदासपुर सीट से चुनावी अखाड़े में उतरे सनी देओल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि वो जनसेवा के लिए ही राजनीति में उतरे हैं। इस सीट पर सनी और कांग्रेस के सुनील जाखड़ के बीच जबरदस्त मुकाबला होगा।
ये भी पढ़ें
क्या सलमान खान भी बनने जा रहे हैं सरोगेसी के जरिए पिता?