मंगलवार, 1 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Vikrant Massey to soon become a father connfirms wife sheetals pregnancy
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: रविवार, 24 सितम्बर 2023 (15:56 IST)

विक्रांत मैसी बनने वाले हैं पापा, अनोखे अंदाज में अनाउंस की पत्नी शीतल ठाकुर की प्रेग्नेंसी

Vikrant Massey
Vikrant Massey will become father: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली है। विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर शादी के करीब 2 साल बाद पैरेंट्स बनने जा रहे हैं। एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके अपनी पत्नी की प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है।
 
विक्रांत मैसी ने अपनी शादी की तस्वीर के साथ बड़े यूनिक अंदाज में प्रेग्नेंसी के बारे में फैंस को बताया है। कपल ने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट करते हुए एक पोस्टकार्ड शेयर किया, जिसमें उनकी शादी की तस्वीर है। इसके नीचे सेफ्टी पिन की एक तस्वीर देख सकते हैं, जो उनकी प्रेग्नेंसी का प्रतीक है। 
 
पोस्टकार्ड पर एक खूबसूरत टेक्स्ट लिखा है, 'हम उम्मीद कर रहे हैं! बेबी 2024 में आ रहा है।' विक्रांत और शीतल ने पोस्ट शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की और कैप्शन में लिखा, 'नई शुरुआत।'
 
विक्रांत मैसी की इस पोस्टर पर कमेंट करके फैंस और सेलेब्स कपल को बधाई दे रहा है। शिबानी दांडेकर, कृति खरबंदा, दृष्टि धामी, नेहा बिजलानी से लेकर अनुप सोनी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
 
बता दें कि विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ने फरवरी 2022 को शादी रचाई थी। इससे पहले दोनों कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। शीतल ठाकुर एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं। वह कई वेब सीरीज में काम कर चुकी हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
'गदर 2' की सक्सेस पर भावुक हुए धर्मेंद्र, बोले- किस्मत वाला होता है बाप वो...