• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. vikrant massey and sheetal thakur become parents to a baby boy
Last Modified: गुरुवार, 8 फ़रवरी 2024 (10:48 IST)

विक्रांत मैसी के घर गूंजी किलकारियां, पत्नी शीतल ठाकुर ने दिया बेटे को जन्म

विक्रांत मैसी ने 14 फरवरी 2022 को एक्ट्रेस शीतल ठाकुर संग रजिस्टर्ड मैरिज की थी

vikrant massey and sheetal thakur become parents to a baby boy - vikrant massey and sheetal thakur become parents to a baby boy
Vikrant Massey becomes father: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी इन दिनों अपनी फिल्म '12वीं फेल' की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। इसी बीच उनके घर किलकारियां भी गूंज गई है। विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर एक प्यारे से बेटे के माता-पिता बन गए हैं। कपल ने 7 फरवरी को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। 
 
विक्रांत मैसी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करके यह खुशखबरी फैंस को दी है। पिक्चर नोट में विक्रांत ने बताया कि उनका परिवार पूरा हो गया है, क्योंकि उन्होंने एक बेटे का वेलकम किया है। 
 
विक्रांत मैसी ने 14 फरवरी 2022 को एक्ट्रेस शीतल ठाकुर संग रजिस्टर्ड मैरिज की थी। इसके बाद दोनों ने 18 फरवरी को ट्रेडिशनल तरीके से शादी रचाई थी। दोनों की पहली मुलाकात अल्ट बालाजी के वेब शो 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' के सेट पर हुई थी। 
 
ये भी पढ़ें
शादीशुदा महिला को दिल दे बैठे थे जगजीत सिंह, जानिए गजल सम्राट के बारे में कुछ रोचक बातें