• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Varun Dhawan, Natasha Dalal
Written By

लिव-इन रिलेशनशिप के लिए वरूण धवन तैयार!

लिव-इन रिलेशनशिप के लिए वरूण धवन तैयार! - Varun Dhawan, Natasha Dalal
वरूण धवन लंबे समय से गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ रिलेशनशिप में हैं। इस संबंध में वे ज्यादा बात करना पसंद नहीं करते हैं। नताशा लाइमलाइट से दूर रहना चाहती हैं और वरूण उनकी इस इच्छा का पूरा सम्मान करते हैं। 
खबर है कि वरूण अब अपने रिश्ते को नेक्स्ट लेवल पर ले जाते हुए नताशा के साथ लिव-इन रिलेशनशिप के लिए तैयार हैं। इसके लिए वे घर ढूंढ रहे हैं। जिस बिल्डिंग में शाहिद कपूर और विद्या बालन रहती हैं उस बिल्डिंग में उन्होंने अपार्टमेंट तलाश किया था, लेकिन बात नहीं बन पाई है। 
 
अब वरूण को उसी बिल्डिंग में चार बीएचके का फ्लैट मिल गया है जिस बिल्डिंग में वे अपने परिवार के साथ फिलहाल रहते हैं। सारी बातें तय होते ही वरूण इस फ्लैट में नताशा के साथ शिफ्ट हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें
इस हिट फिल्म के सीक्वल में अमिताभ बनेंगे विलेन