• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. vaani kapoor shares hot photos in bikini viral on social media
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 19 मार्च 2021 (11:50 IST)

बिकिनी पहन वाणी कपूर ने लगाई इंटरनेट पर आग, हॉट तस्वीरें वायरल

बिकिनी पहन वाणी कपूर ने लगाई इंटरनेट पर आग, हॉट तस्वीरें वायरल - vaani kapoor shares hot photos in bikini viral on social media
बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी हॉट अदाओं से इंटरनेट पर तहलका मचाती रहती हैं। हाल ही में वाणी कपूर ने स्टाइलिश अंदाज में अपनी तस्वीर फैंस के लिए शेयर की हैं।
इस तस्वीर में वाणी कपूर बेहद हॉट अंदाज में नजर आ रही हैं। फैंस के बीच एक्ट्रेस का ये अंदाज छा गया है। इस तस्वीर में वह बिकिनी टॉप पहने नजर आ रही हैं।
 
एक्ट्रेस यलो कलर का बिकिनी टॉप और व्हाइट ट्राउजर पहने दिख रही हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने लाइट सा मेकअप भी कर रखा है। वाणी कपूर तस्वीर में काफी कांफीडेंट नजर आ रही हैं।
 
वाणी कपूर अक्सर अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। फैंस को उनका यह अंदाज काफी पसंद आता है। 
 
वाणी कपूर अक्सर अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। फैंस को उनका यह अंदाज काफी पसंद आता है। 
 
बता दें कि वाणी कपूर ने साल 2013 में शुद्ध देसी रोमांस से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वह 2016 में फिल्म बेफिक्रे में नजर आई थी। वाणी साल 2019 में फिल्म 'वॉर' में दिखी थीं।
 
वाणी कपूर जल्द ही बेल बॉटम में अक्षय कुमार के साथ दिखाई देंगी। उनके पास फिल्म शमशेरा भी है, जिसमें संजय दत्त और रणबीर कपूर हैं। इसके अलावा वह फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' में भी दिखाई देंगी। 
 

 
ये भी पढ़ें
'तांडव' को लेकर हुए विवाद के बाद अमेजन ने लिया फैसला, नहीं आएगा दूसरा सीजन