शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. taimur ali khan made lego ganpati for kareena kapoor shares photo
Written By
Last Modified: रविवार, 23 अगस्त 2020 (18:02 IST)

तैमूर अली खान ने अपने हाथों से बनाई खास गणेश प्रतिमा, करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर की शेयर

Taimur Ali Khan
गणेश चतुर्थी पर लगभग सभी बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने घरों में भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना की है। बॉलीवुड के सबसे फेमस स्टारकिड करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान ने भी गणपति बप्पा की प्रतिमा तैयार कर उनकी पूजा की है। तैमूर ने लेगो से गणपति बनाए है।

 
करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तैमूर और गणपति की मूर्ति शेयर की हैं। तैमूर मूर्ति के सामने हाथ जोड़कर बप्पा से आशीर्वाद ले रहे हैं। इस फोटो तस्वीर को शेयर करते हुए करीना ने अपने फैंस को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाए भी दी हैं। 
 
करीना ने कैप्शन में लिखा, 'इस साल गणपति उत्सव कुछ अलग हो सकता है। लेकिन टिम ने सुनिश्चित किया कि त्योहार हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं जिस वजह टिम ने लेगो गणपति की प्रतिमा तैयार की हैं। आप सभी को गणेश चतुर्थी की ढेर सारी शुभकामनाएं।'
 
तैमूर की यह तस्वीर सोशल मीडिया अकाउंट पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं उनके कई सारे फैंस कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि हाल ही में सैफ अली खान और करीना कपूर ने दोबारा मम्मी-पापा बनने वाले है यह खुशखबरी सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए शेयर की है।