गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. taapsee pannu in womaniya movie of anurag kashyap
Written By

शूटर 'रिवॉल्वर दादी' की भूमिका निभाएंगी तापसी पन्नू, आखिर क्या है यह फिल्म?

शूटर 'रिवॉल्वर दादी' की भूमिका निभाएंगी तापसी पन्नू, आखिर क्या है यह फिल्म? - taapsee pannu in womaniya movie of anurag kashyap
फिल्म 'पिंक' के बाद एक्ट्रेस तापसी पन्नु ने बॉलीवुड में अलग ही नाम कमाया है। वे ग्लैमरस या मस्तीभरे किरदार के अलावा गंभीर किरदार को निभाने के लिए पसंद की जाती हैं। अब तापसी फिल्म 'सूरमा' में नज़र आने वाली हैं, जो कि हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह की बायोग्राफी  होगी। इस फिल्म में तापसी एक रियल लाइफ कैरेक्टर निभाती नज़र आएंगी। 
 
हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह के जीवन संघर्ष की इस कहानी में संदीप सिंह का किरदार एक्टर दिलजीत दोसांझ निभा रहे हैं। इसमें तापसी भी एक रियल लाइफ कैरेक्टर निभाएंगी। इसके अलावा तापसी ने इस फिल्म के आने से पहले ही एक और फिल्म कमा ली है जिसमें वे रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने वाली हैं। तापसी इसके लिए बेहद उत्साहित हैं। 
 
अनुराग कश्यप की फिल्म 'वुमनिया' की कहानी भारत के सबसे पुराने निशानेबाजों के जीवन से प्रेरित होगी। इसमें मेकर्स ने तापसी पन्नु को चुना है जो एक शूटर की भुमिका निभाएंगी। फिल्म में एक और लीड एक्ट्रेस होंगी। जिसकी तलाश जारी है। फिल्म वुमनिया की बात करें तो यह कहानी उत्तर प्रदेश की दो सबसे पुरानी महिला निशानेबाजों चंद्रो तोमर और उनकी भाभी प्रकाशी तोमर की है। 
 
ये दोनों महिलाएं 'रिवॉल्वर दादीस' के नाम से फेमस हैं। इन्होंने शूटिंग के क्षेत्र में 100 से अधिक पुरस्कार जीते हैं। पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी द्वारा श्री शक्ति पुरस्कार से लेकर आइकन लेडी अवॉर्ड तक, चंद्रो को कई प्रतिष्ठित खिताब जीते हैं। वहीं प्रकाशी के बच्चे, पोती सभी राइफल शूटिंग में प्रशिक्षित हैं। इस फिल्म के बारे में आगे बताते हुए गीतकार राज शेखर ने बताया कि कैसे उन्होंने इस प्रेरणादायक कहानी पर जाने  लिखे हैं। राज ने यह भी कहा कि स्क्रिप्ट राइटर तुषार हिरानंदानी ने इन गानों से प्रेरणा लेकर फिल्म के डायलॉग्स दोबारा लिखे हैं। 
 
कहा जा रहा है कि फिल्म 'वुमनिया' की जान उनके गीत भी होंगे। इसके अलावा फैंस उत्साहित हैं ग्लैमरस तापसी पन्नु के नए अवतार को देखने के लिए।