• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Sunny Leone, Yaaron Ki Baaraat, Hindi Film, Hot Sunny Leone
Written By

संस्कारी सनी लियोन!

सनी लियोन
सनी लियोन को आमतौर पर फिल्म मेकर्स हॉट अंदाज में पेश करते हैं क्योंकि दर्शक सनी को ग्लैमरस और सेक्सी अंदाज में ही देखना पसंद करते हैं, लेकिन एक निर्माता-निर्देशक सनी को संस्कारी इमेज के साथ पेश करने की सोच रहा है। 
 
 
सूत्रों के अनुसार विनोद बच्चन ने सनी को एक फिल्म के लिए साइन किया है जिसमें सनी पंजाबी गर्ल की भूमिका में दिखाई देगी। यह लड़की विदेश में पढ़ाई कर भारत लौटती है और पारंपरिक कपड़े पहनती है। साथ ही वह संस्कारी है। 
इस फिल्म में तीन हीरो रहेंगे जिनकी कहानी सनी के किरदार से जुड़ी रहेगी। फिल्म का नाम 'यारों की बारात' रखा जा सकता है। कहा जा रहा है कि 'संस्कारी' सनी के कुछ हॉट शॉट्स भी फिल्म में हो सकते हैं।