• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. sunny leone prank with husband daniel weber video viral
Written By
Last Modified: सोमवार, 4 मई 2020 (12:07 IST)

सनी लियोनी की कटी उंगली तो पति डेनियल के उड़े होश, वायरल हो रहा वीडियो

सनी लियोनी की कटी उंगली तो पति डेनियल के उड़े होश, वायरल हो रहा वीडियो - sunny leone prank with husband daniel weber video viral
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी लॉकडाउन में फैंस का मनोरंजन करने के लिए हरदिन इंस्टाग्राम लाइव कर रही हैं। हर दोपहर वह अपने फैंस संग चैट करती हैं और उन्हें पर्सनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स देती हैं। इस बार सनी लियोनी ने फैंस का मनोरंजन करने के लिए एक नया तरीका अपनाया।

 
हाल ही में सनी लियोनी ने अपने पति डेनियल वेबर के साथ एक प्रैंक किया जिसके चलते उनके हसबेंड काफी घबरा भी गए। सनी लियोनी ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सनी टेप की मदद से अपनी उंगली पीछे की ओर चिपकाती हैं और लाल रंग के वॉटर कलर को केले के एक पीस पर गिराती हैं। 
 
साथ ही इसे अपनी उंगली पर भी डालती हैं। इसके बाद वे हाथ में चाकू पकड़ती हैं और डरते हुए अपने पति डेनियल को आवाज लगाती हैं। वे मदद के लिए चिल्लाने लगती हैं और जब उनके पति डेनियल किचन में पहुंचते हैं, तो उनके होश उड़ जाते हैं। हालांकि बाद में सनी जब हंसती हैं तब डेनियल को समझ आता है कि उनके साथ प्रैंक किया जा रहा है।
 
सनी जब डैनियल से प्रैंक के बारे में पूछती हैं तो वह कहते हैं कि मैं लाइफ में काफी सीरियस व्यक्ति हूं। यही मेरी पर्सनैलिटी है। मुझे प्रैंक्स पसंद नहीं है। दूसरे लोगों पर भी मुझे यह पसंद नहीं आता। तो अगर आप चाहती हैं कि मैं आपके प्रैंक को रेट करूं तो मैं उसे जीरो दूंगा। क्योंकि यह मेरे ऊपर किया गया।
 
सनी लियोनी ने वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, 'यह सच में हुआ था। लॉल, एपिक।' इसके आगे उन्होंने लिखा, 'वॉर्निंग: इस वीडियो को बनाने में कोई भी उंगली नहीं कटी थी।' 
 
बता दें कि सनी लियोनी अपने तीनों बच्चों और पति डेनियल संग सेल्फ आइसोलेशन में हैं। वह घर पर समय बिता रही हैं और लॉकडाउन का पूरे तरीके से पालन कर रही हैं। 
 
ये भी पढ़ें
क्या लॉकडाउन में अजय देवगन ने बनाया काजोल के लिए खाना? एक्ट्रेस ने दिया यह जवाब