• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sunny leone look hot in a maroon gown on the cannes red carpet
Written By WD Entertainment Desk
Last Updated : गुरुवार, 25 मई 2023 (12:05 IST)

कान के रेड कारपेट पर वाइन रेड वेलवेट ड्रेस में सनी लियोनी ने एक बार फिर दिखाया अपना जलवा

कान के रेड कारपेट पर वाइन रेड वेलवेट ड्रेस में सनी लियोनी ने एक बार फिर दिखाया अपना जलवा | sunny leone look hot in a maroon gown on the cannes red carpet
Sunny Leone Cannes Look: प्रतिष्ठित कान फिल्म फेस्टिवल में फैशन का जमावड़ा एक के बाद एक देखने को मिल रहा है। लेकिन भारतीय सेलिब्रिटीज इंटरनेशनल स्टेज पर अपनी एक अलग ही छाप छोड़ रहे हैं। सारें डेब्यूटेंट में सनी लियोनी ने ऑडियंस को अपने उपस्थिति और स्टाइल से अपना दीवाना बना लिया है।

 
रैपीटो, एक बहुत अपेक्षित इवेंट में शरीक होने के लिए सनी लियोनी ने वाइन रेड वेलवेट बॉडी-कॉन ड्रेस पहनी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। फैशन विशेषयज्ञ जेमी मालोउफ के द्वारा डिज़ाइन इस डीप रूबी ड्रेस में सनी का टाइमलेस एलेगेंस खूब निखर कर आ रहा था।
 
हेलेना जॉय के जरिए डिज़ाइन हुई अति सुंदर स्टेटमेंट ज्वेलरी के साथ सनी लियोनी ने अपनी स्टाइलिश ड्रेस को पेअर किया।  जिसकी वजह से रेड कारपेट की शोभा और ज़्यादा बढ़ गई और सबका ध्यान अपने आप सनी की ओर जाने को मजबूर हो गया।
 
सनी लियोनी कान जूरी द्वारा मिडनाईट स्क्रीनिंग के लिए एक मात्र चयनित भारतीय फिल्म का प्रतिनिधित्व कर रहीं हैं, जिसे सम्मानित फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया है। कान के लिए निकलने से पहले सनी ने फिल्म 'कैनेडी' का टीज़र भी दर्शकों के बीच रिलीज किया, जिसे देखने के लिए ऑडियंस बेताब है।
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से रणवीर सिंह और आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज