Hanuman Chalisa
Wed, 28 Oct 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Sunny Leone, Aamir Khan

इस सुपरस्टार के लिए सनी लियोन पेड़ बनने के लिए तैयार

सनी लियोन
मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान के साथ सनी लियोन काम करने के लिये बेताब हैं। उन्होंने आमिर खान के साथ काम करने की इच्छा जताई है। सनी ने कहा कि अगर उन्हें आमिर के साथ बैकग्राउंड में पेड़ भी बनना पड़े तो वह इसके लिए भी तैयार हैं। एक बार आमिर खान ने भी सनी लियोन के साथ काम करने की इच्छा जताई थी। 
एक साक्षात्कार में जब सनी से उनकी बॉलीवुड में आने से पहले की जिंदगी के बारे में विवादित सवाल किए गए थे और कहा गया था कि क्या बॉलीवुड के बड़े स्टार उनके साथ काम करेंगे। साक्षात्कार के बाद आमिर ने कहा था कि यदि उन्हें अच्छी कहानी मिली तो वे सनी लियोन के साथ जरूर काम करना चाहेंगे।
 
सनी लिसोन ने कहा कि उन्हें यदि आमिर खान के साथ किसी फिल्म में 30 सेकेंड का भी रोल मिले तो वह करने के लिए तैयार हैं। वे कहती हैं जब वह आमिर से मिली थी तो वह लम्हा उसके लिए सबसे बेहतरीन था।    
 
'मुझे आमिर के साथ काम मिलने की कोई उम्मीद नहीं है,  लेकिन मैं खुश हुई थी कि जब उन्होनें कहा था कि वह मेरे साथ काम करना चाहते हैं।'(वार्ता) 
ये भी पढ़ें
तेलुगु फिल्म करेंगी दीपिका पादुकोण!