• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. suhana khan looks stunning in red saare photos goes viral
Written By
Last Modified: बुधवार, 16 फ़रवरी 2022 (13:50 IST)

शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना का ट्रेडिशनल अवतार, रेड साड़ी में ढाया कहर

शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना का ट्रेडिशनल अवतार, रेड साड़ी में ढाया कहर - suhana khan looks stunning in red saare photos goes viral
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भले ही अब तक इंडस्ट्री में कदम नहीं रखा हो, लेकिन उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। सुहाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 

 
अक्सर वेस्टर्न लुक में इंटरनेट का पारा बढ़ाने वालीं सुहाना खान की हाल ही में सुहाना खान ने साड़ी में अपनी ग्लैमरस तस्वीर शेयर की है। ट्रेडिशनल लुक में सुहाना खान बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 
 
तस्वीर में सुहाना रेड लकर की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने मैचिंग कलर का बैकलेस शाइनिंग ब्लाउज पहना हुआ है। सुहाना ने अपने लुक को एथनिक इयररिंग्स और बिंदी से कम्प्लीट किया है। उन्होंने अपने बालों का पोनी बनाया है।
 
सुहाना की तस्वीरों को मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। सुहाना की तस्वीरों पर उनकी मां गौरी खान ने कमेंट करते हुए लिखा, 'यह लाल रंग है... मनीष के वाइब से प्यार है।'
 
बता दें कि सुहाना खान फिलहाल लंदन में अपनी पढ़ाई कर रही हैं। हाल ही में वह अपने भाई आर्यन खान के साथ आईपीएल ऑक्शन 2022 में नजर आई थीं। सुहाना ने भले ही अब तक बॉलीवुड डेब्यू नहीं किया, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग कई एक्ट्रेसेस से ज्यादा है।
ये भी पढ़ें
लता मंगेशकर से मैं 4-5 बार मिली, लेकिन ऐसा लगता था जैसे अरसे बाद दो सहेलियां मिल रही हों: सुमन कल्याणपुर