• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. south star ram charan will bollywood debut with sanjay leela bhansali film
Last Modified: रविवार, 11 फ़रवरी 2024 (15:30 IST)

संजय लीला भंसाली की फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करेगा यह साउथ सुपरस्टार!

'लव एंड वॉर' इसके साथ ही भंसाली एक नई पैन इंडिया फिल्म बनाने की तैयारी में हैं

Sanjay Leela Bhansali
Sanjay Leela Bhansali: बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार संजय लीला भंसाली ने हाल ही में फिल्म 'लव एंड वॉर' का ऐलान किया है। इस फिल्म रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल नजर आने वाले हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि भंसाली ने अपने एक और प्रोजेक्ट के लिए एक साउथ सुपरस्टार संग हाथ मिलाया है। 
 
चर्चा है कि 'लव एंड वॉर' इसके साथ ही भंसाली एक नई पैन इंडिया फिल्म बनाने की तैयारी में हैं। कहा जा रहा है कि भंसाली इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार राम चरण को कास्ट करेंगे। फिल्म की कहानी अमीश त्रिपाठी की बुक, द लीजेंड ऑफ सुहेलदेव पर आधारित है।
 
खबरों के अनुसार सुहेलदेव के रोल के लिए भंसाली की टीम ने कुछ समय पहले राम चरण से संपर्क किया है। राम चरण ने फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ ली है। यदि राम चरण के मन मुताबिक सबकुछ सही रहा तो वो इस फिल्म में राजपूत योद्धा सुहेलदेव का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं।
 
अमीश त्रिपाठी द्वारा लिखित, द लीजेंड ऑफ सुहेलदेव महान राजा सुहेलदेव की बहादुरी की कहानी पर आधारित है। राजा सुहेलदेव ने बहराइच की लड़ाई में गाजी सैय्यद सालार मकसूद की सेना को हराया था।
 
ये भी पढ़ें
दादा ऋषि कपूर की गोद में दिखी पोती राहा, एडिटेड तस्वीर पर परिवार ने लुटाया प्यार