• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. south actress gayathri aka dolly d cruze dies in a car accident
Written By
Last Modified: सोमवार, 21 मार्च 2022 (11:57 IST)

सड़क हादसे में साउथ एक्ट्रेस की मौत, होली सेलिब्रेट कर लौट रही थीं घर

सड़क हादसे में साउथ एक्ट्रेस की मौत, होली सेलिब्रेट कर लौट रही थीं घर | south actress gayathri aka dolly d cruze dies in a car accident
Photo - Twitter
मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आ रही है। तेलुगु इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस गायत्री उर्फ डॉली डी क्रूज की सड़क हादसे में मौत हो गई है। एक्ट्रेस की उम्र मजह 26 साल थीं। वह जिस कार में सफर कर रही थीं, उसकी हैदराबाद के गाचीबोवली इलाके में भयानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

 
खबरों के अनुसार गायत्री अपने एक दोस्त के साथ होली का जश्‍न मनाकर देर रात घर लौट रही थीं। कार गायत्री का दोस्त राठौड़ ड्राइव कर रहा था। उन्होंने अचानक कार से नियंत्रण खो दिया और वह डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में गायत्री की मौके पर ही मौत हो गई। 
 
गायत्री के दोस्त राठौड़ की हालत काफी गंभीर थी जसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया लेकिन उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। यह भी बताया जा रहा है कि कार की टक्कर एक महिला से हुई थी, जो सड़क पर पैदल चल रही थी। उस महिला ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया।
 
गायत्री के अचानक निधन से उनके फैंस सदमें हैं। वहीं साउथ इंडस्ट्री में भी शोक की लहर छा गई है। गायत्री वेब सीरीज 'मैडम सर मैडम अंते' में अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं। गायत्री ने अपने यूट्यूब चैनल जलसा रायुडू से काफी लोकप्रियता हासिल की थी।
 
ये भी पढ़ें
मां बनने वाली हैं सोनम कपूर, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें