शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Sooryavanshi, Salman Khan, Rohit Shetty, Chulbul Pandey, Singham, Simmba
Written By

सूर्यवंशी में अजय देवगन, रणवीर सिंह के साथ सलमान खान भी दिखेंगे!

सूर्यवंशी में अजय देवगन, रणवीर सिंह के साथ सलमान खान भी दिखेंगे! - Sooryavanshi, Salman Khan, Rohit Shetty, Chulbul Pandey, Singham, Simmba
रोहित शेट्टी इस समय 'सूर्यवंशी' नामक फिल्म बना रहे हैं जो अगले वर्ष 27 मार्च को रिलीज होगी। यह एक एटीएस ऑफिसर की कहानी है जिसमें लीड रोल अक्षय कुमार कर रहे हैं। इसके पहले रोहित की फिल्मों के दो पुलिस ऑफिसर बेहद मशहूर हुए हैं। अजय देवगन सिंघम के रूप में तो रणवीर सिंह सिम्बा के रूप में। 
 
रणवीर सिंह की सिम्बा में अजय देवगन ने कैमियो किया था, जो कि खूब पसंद किया गया था। थोड़ी देर के लिए अक्षय कुमार भी दिखाई दिए थे। अब सूर्यवंशी में सिंघम और सिम्बा नजर आएंगे। 


 
सूत्रों का कहना है कि फिल्म में सलमान खान भी चुलबुल पांडे के रूप में नजर आ सकते हैं। दबंग सीरिज में चुलबुल पांडे नामक पुलिस ऑफिसर का किरदार सलमान निभाते हैं। दबंग और दबंग 2 सुपरहिट रही थीं और अब सलमान दबंग 3 में व्यस्त हैं। इस पुलिस ऑफिसर को भी रोहित अपनी फिल्म में शामिल करने का प्लान बना रहे हैं। 
 
सलमान और रोहित ने अब तक साथ में काम नहीं किया है। दोनों ही एक-दूसरे के साथ फिल्म करना चाहते हैं। सूर्यवंशी फिल्म की नई रिलीज डेट सलमान ने ही अनाउंस की है जिससे स्पष्ट है कि दोनों के बीच बेहतरीन संबंध है। इसका फायदा रोहित 'सूर्यवंशी' में उठाना चाहते हैं। 
 
कहा जा रहा है कि रोहित अपनी अगली फिल्म सलमान को लेकर बनाने का इरादा रखते हैं और उसके पहले वे सूर्यवंशी में सलमान को कैमियो के रूप में शामिल करना चाहते हैं। 
 
ये भी पढ़ें
ये लो हाजमोला : चिंटू का यह चटपटा चुटकुला हंसा देगा आपको