शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sonam kapoor talk about her pregnancy says first three months were challenging
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 25 मार्च 2022 (16:11 IST)

प्रेग्नेंसी के शुरुआती 3 महीने सोनम कपूर के लिए थे मुश्किल, बोलीं- सब आपको बस यही कहते हैं कि...

प्रेग्नेंसी के शुरुआती 3 महीने सोनम कपूर के लिए थे मुश्किल, बोलीं- सब आपको बस यही कहते हैं कि... | sonam kapoor talk about her pregnancy says first three months were challenging
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली है। शादी के करीब 4 साल बाद दोनों पेरेंट्स बनने वाले हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। सोनम कपूर 4 महीने की प्रेग्नेंट हैं। अब एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बात की है।

 
'वोग इंडिया मैगजीन' को दिए इंटरव्यू में सोनम ने बताया कि उनके लिए शुरुआती तीन महीने मुश्‍किलों भरे रहे हैं। कोई आपकों नहीं बताता कि यह कितना मुश्‍किल है। सब आपको बस यही कहते हैं कि ये कितना बेहतरीन है। एक्ट्रेस ने कहा कि वह प्रॉपर फूड या व्यायाम करने की कोशिश करने के बजाय खुद को स्वस्थ रखने पर ध्यान दे रही हैं। 
 
सोनम ने कहा, मैं अपनी जिंदगी के नए चैप्टर को लेकर उत्साहित हूं। हमारे यहां होने का कारण है हमारा खुद को बदलना और अपने बेहतर वर्जन बनकर दिखाना। तो यह बदलाव है जिसका इंतजार मैं कर रही हूं। 
 
बता दें कि 21 मार्च को सोनम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर घोषणा की थी कि, वो जल्द ही मां बनने वाली हैं। उन्होंने अपने मैटरनिटी फोटोशूट से कई तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था, 'चार हाथ, आपको सबसे अच्छी तरह से उठाने के लिए हैं। दो दिल, वह आपके साथ, हर कदम पर एक सुर में होगा। एक परिवार, जो आपको प्यार और समर्थन से सराबोर कर देगा। हम आपका स्वागत करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते।'
 
सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी रचाई थी। शादी से पहले दोनों ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था। आनंद आहूजा लंदन के एक मशहूर बिजनेसमैन हैं।
ये भी पढ़ें
वाणी कपूर ने लॉन्च किया 'बी द चेंज फॉर टीबी' कैंपेन