• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. sonam kapoor changes her name to zoya solanki on social media
Written By

शादी के 9 महीने बाद सोनम कपूर ने फिर बदला अपना नाम, जानिए क्या है वजह

सोनम कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपना नाम बदलकर जोया सोलंकी कर लिया हैं

शादी के 9 महीने बाद सोनम कपूर ने फिर बदला अपना नाम, जानिए क्या है वजह - sonam kapoor changes her name to zoya solanki on social media
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने मई 2018 में आनंद आहुजा संग शादी करने के बाद सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने नाम के साथ पति का नाम भी जोड़ लिया था। उन्होंने अपना नाम सोनम कपूर आहुजा कर लिया था। अब एकबार फिर सोनम ने अपना नाम बदल दिया है। 
 
सोनम ने ना केवल अपने पति का सरनेम हटा दिया है बल्कि अपना नाम भी बदल लिया है। सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर अपना नाम सोनम कपूर आहूजा से बदलकर 'जोया सिंह सोलंकी' कर लिया है। सोनम के नाम बदलने से सभी चौंक गए और जानना चाहते हैं कि आखिर सोनम ने ऐसा क्यों किया हैं।


दरअसल, इसके पीछे की वजह है उनकी अपकमिंग फिल्म। सोनम इन दिनों अपनी नई फिल्म की तैयारियों में जुटी हुई हैं। उनकी आगामी फिल्म का नाम 'द जोया फेक्टर' है। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए सोनम ने अपना नाम बदल लिया है। फिल्म में उनका नाम जोया सिंह सोलंकी है। इस फिल्म में उनके साथ दलकीर सलमान लीड रोल में हैं। अभिषेक शर्मा फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं।
 
इस फिल्म की कहानी अनुजा चौहान के बेस्ट सेलिंग नॉवल पर आधारित है। फिल्म की कहानी एक राजपूत लड़की के इर्द गिर्द घूमती है, जिसका नाम जोया है। और वो एक विज्ञापन एजेंसी में काम करती है। यह लड़की अपनी एडर्वटाइजिंग एजेंसी में काम करते हुए इंडियन क्रिकेट टीम से मिलती है और 2010 क्रिकेट वर्ल्ड के दौरान उनका लकी चार्म बन जाती है।
 
हाल ही में रिलीज हुई सोनम कपूर की फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। इस फिल्म में उनका किरदार लेस्बियन रिलेशनशिप पर आधारित दिखा। फिल्म में उनके अलावा राजकुमार राव, अनिल कपूर और जूही चावला अहम किरदार में दिखाई दिए।
ये भी पढ़ें
अजय देवगन का खुलासा, इस वजह से छोड़ी निर्देशक शंकर की इंडियन 2