शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. sonam kapoor at cannes film festival
Written By

नई नवेली दुल्हन सोनम का रेड कार्पेट लुक का इंतजार

नई नवेली दुल्हन सोनम का रेड कार्पेट लुक का इंतजार - sonam kapoor at cannes film festival
एक्ट्रेस सोनम कपूर की हाल ही में शादी हुई है और वे आनंद आहुजा के साथ अपने नई जीवन की शुरुआत कर चुकी हैं। 8 मई को ग्रांड शादी और रिसेप्शन के बाद दोनों मस्ती के मूड में हैं। हालांकि अभी दोनों अपने हनीमून पर जाने की नहीं सोच रहे हैं। 
 
दरअसल हनीमून पर ना जाने का प्लान पहले ही बन चुका था। ऐसा इसलिए तय हुआ क्योंकि सोनम की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' 1 जून को रिलीज़ होने वाली है जिसके प्रमोशन में वो जल्द ही व्यस्त हो जाएंगी। साथ ही वे कान फिल्म फेस्टिवल में भी नज़र आएंगी। 
 
दुनिया के सबसे मशहूर फिल्म फेस्टिवल कान में दुनियाभर के अलावा बॉलीवुड की भी कई दिवाज़ भाग लेती हैं। जिनमें दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर, कंगना रानौट, मल्लिका शेरावत, हुमा कुरैशी शामिल हैं। हालांकि इन सभी एक्ट्रेसेस का अंदाज़ देखने लायक है। इसी बीच सोनम ने भी अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड की है। 
 
https://www.instagram.com/p/Bio8ipQHv2S/?hl=en&taken-by=sonamkapoor
 
इस तस्वीर में सोनम कपूर ने कैप्शन लिखा है कि कान एक जगह से कही बढ़कर है, यह एक फिलिंग की तरह है, एक याद। वो जिसकी मेरे दिल में बहुत खास जगह है। इसमें सोनम ने शानदार ड्रेस पहनी थी। इसके अलावा सोनम 14 मई को रेड कार्पेट पर दिखाई देंगी। सोनम वैसे भी बॉलीवुड की स्टाइल क्वीन हैं। ऐसे में फैंस को उनके रेड कार्पेट वाले लुक का इंतज़ार है। 
 
सोनम ने इसके अलावा अपनी शादी के भी कुछ पिक्चर्स अपलोड किए। जिसमें उन्होंने उन सभी को धन्यवाद दिया है जो उनकी शादी से जुड़े थे। 
 
 
सोनम कपूर और आनंद आहुजा अब नवम्बर में अपने हनीमून पर निकलेंगे। फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि सोनम कपूर ने अपने सोशल  मीडिया अकाउंट्स पर अपना नाम सोनम के आहुजा कर दिया है। 
ये भी पढ़ें
सलमान खान के व्यवहार से चिढ़ कर ऋषि कपूर कर बैठे सीमा खान से तीखी बहस!