• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Sonakshi Sinha, Soraj Pancholi, Circus, Priyanka Chopra
Written By

सूरज पंचोली फ्लॉप हीरो... सोनाक्षी ने फिल्म करने से किया इनकार!

सूरज पंचोली फ्लॉप हीरो... सोनाक्षी ने फिल्म करने से किया इनकार! - Sonakshi Sinha, Soraj Pancholi, Circus, Priyanka Chopra
एक फिल्म बनाई जा रही है 'सर्कस', जिसके लिए हीरोइन ढूंढने में निर्माता-निर्देशकों को पसीने आ रहे हैं। तीन बड़ी हीरोइनों ने इस फिल्म को ठुकरा दिया है। फिल्म में सूरज पंचोली को बतौर हीरो लिया गया है जिनकी पहली फिल्म 'हीरो' के बाद कोई फिल्म अब तक शुरू नहीं हो पाई है। 'हीरो' के रिलीज होने के पहले उन्हें बड़ा हीरो बताया गया था, लेकिन 'हीरो' के असफल होते ही ऐसा कहने वाले गायब हो गए। 'सर्कस' में सोनाक्षी सिन्हा ने काम करने से इनकार कर दिया है। जिससे 'सर्कस' को बड़ा झटका लगा है। अब नए सिरे से हीरोइन की तलाश करना होगी। 
सोनाक्षी ने क्यों किया इनकार... अगले पेज पर
 

सोनाक्षी सिन्हा ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। उन्हें स्क्रिप्ट पसंद थी और इसीलिए उन्होंने फिल्म करने के लिए हामी भरी थी। फीस की भी कोई समस्या नहीं थी। दो कारण बताए जा रहे हैं। पहला तो यह कि सूरज पंचोली नामी हीरो नहीं हैं। सोनाक्षी सिन्हा की पिछली कुछ फिल्में असफल रही हैं। वे करियर के इस मोड़ पर सूरज के साथ फिल्म करने का जोखिम नहीं उठा सकती है। सूत्रों का कहना है कि सोनाक्षी ने हीरो बदलने की बात भी कही थी, लेकिन यह नहीं मानी गई। आखिरकार उन्होंने ही फिल्म से अलग होने का निर्णय ले लिया। दूसरी वजह यह भी बताई जा रही है कि सोनाक्षी और सूरज की जोड़ी नहीं जम रही है। सोनाक्षी की तुलना में सूरज युवा नजर आ रहे हैं। इसलिए सोनाक्षी ने फिल्म छोड़ने का मन बना लिया। 
ये दो हीरोइन भी ठुकरा चुकी हैं यह फिल्म... अगले पेज पर

 
 
 

सोनाक्षी के पहले दो और हीरोइन फिल्म भी को ना कह चुकी हैं। उन्होंने 'सर्कस' का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया है। ये हैं प्रियंका चोपड़ा और कंगना रनौट। प्रियंका ने व्यस्तता का हवाला दिया है। उनके पास हिंदी फिल्मों के लिए समय नहीं है। दूसरी ओर कंगना ने बिना कोई वजह दिए फिल्म को करने से इनकार कर दिया। 
ये भी पढ़ें
जैकी श्रॉफ के बारे में 25 रोचक जानकारियां