बुधवार, 16 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. singer armaan malik ties the knot with aashna shroff wedding photos goes viral
Last Modified: गुरुवार, 2 जनवरी 2025 (13:02 IST)

शादी के बंधन में बंधे सिंगर अरमान मलिक, 2 साल बड़ी आशना श्रॉफ संग लिए सात फेरे

armaan malik wedding
बॉलीवुड के फेमस सिंगर अरमान मलिक अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड आशना श्रॉफ संग शादी के बंधन में बंध गए हैं। अपने से दो साल बड़ी आशना से अरमान ने साल 2023 में सगाई की थी। अरमान मलिक ने अपनी शादी की कई खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। 
 
तस्वीरों में आशना श्रॉफ पिंक और ऑरेंज कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं अरमान मलिक पिंक कलर की शेरवानी पहने नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में न्यूलीवेड कपल बेहद प्यारा नजर आ रहा है। 
 
इन तस्वीरों के साथ अरमान ने कैप्शन में लिखा, 'तु है मेरा घर।' फैंस और सेलेब्स अरमान और आशना को जिंदगी के नए सफर की शुरुआत की बधाई दे रहे हैं। 
 
बता दें कि अरमान मलिक और आशना श्रॉफ काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों का कथित तौर 2017 मे मिले थे। हालांकि बीच में कुछ परेशानी के चलते दोनों अलग भी हो गए थे। इसके बाद साल साल 2019 में अरमान और आशना एक बार फिर मिले और तब से एक साथ है। 
 
आशना अपने पति अरमान से दो साल बड़ी हैं। खबरों के अनुसार आशना की डेथ ऑफ बर्थ 4 अगस्त 1993 है तो अरमान का जन्म 22 जुलाई 1995 हो हुआ है। आशना पेशे से यूट्यूबर, ब्लॉगर, सोशल मीडिया सेलिब्रिटी के तौर पर जानी जाती है। वह फैशन और ब्यूटी से जुड़े ब्लॉग्स बनाती हैं। 
ये भी पढ़ें
नए साल के जश्न के लिए क्यों गोवा छोड़ लोग आ रहे वाराणसी? कारण जानकर आपका भी हो जाएगा बनारस जाने का मन