• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. shilpa shetty speaks on becoming parent at the age of 45
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 17 जुलाई 2020 (12:13 IST)

शिल्पा शेट्टी ने बताया 45 की उम्र में मां बनने का अनुभव, बोलीं- बहुत अजीब लग रहा था

Shilpa Shetty
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इस साल 15 फरवरी को दूसरी बार मां बनी हैं। वह इन दिनों परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। इस समय वो अपनी पांच महीने की बेटी समिशा शेट्टी के साथ ज्यादा टाइम स्पेंड कर रही हैं। उनकी बेटी ने सरोगेसी से जन्म लिया था।

 
हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने 45 साल की उम्र में मां बनने को लेकर बात की और कहा कि इस उम्र में मां बनना आसान नहीं था। उन्हें बहुत अजीब लग रहा था। जब लोग उनसे सवाल करते हैं कि उनकी बेटी कैसी है तो उन्हें बहुत अजीब लगता है।
 
शिल्पा शेट्टी ने इंटरव्यू में कहा कि दूसरी बार मां बनने का एक्सपीरियंस काफी अच्छा था। पहली बार के मुकाबले काफी अलग था। पहली बार में ब्रेस्टफीड करना ऐसा लगता था जैसे आप गाय हो। इसके बाद उन्हें पोस्टपार्टम डिप्रेशन हुआ था।
शिल्पा कहती हैं कि हालांकि वो दो हफ्ते बाद ठीक हो गई थीं। बेटी समिशा के बारे में बात करते हुए शिल्पा ने आगे कहा कि वो अपनी बेटी को प्राइवेट फ्लाइट से घर लेकर आई थीं। लॉकडाउन होने के कुछ दिन पहले ही समिशा को वो घर लेकर आई थीं। एक्ट्रेस इस समय काफी खुश थीं कि उनकी बेटी उनके साथ हैं और उनका परिवार काफी खुश है।
 
एक्ट्रेस आगे कहती हैं कि समिशा के जन्म के 15 दिन पहले से ही उन्होंने छुट्टी ले ली थी। लॉकडाउन में अब वो बच्ची के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता रही हैं। वो पिछले कुछ समय से सिर्फ और सिर्फ अपनी बेटी के साथ समय बिता रही हैं। वो कभी उसकी मालिश करती हैं तो कभी उसे खाना खिलाती हैं। उनका बेटा वियान भी बहन से बहुत प्यार करता है। वियान को समिशा के रूप में एक दोस्त मिल गई है।
 
ये भी पढ़ें
अनुपम खेर ने बताया कोरोना से जंग लड़ रहीं मां का हाल, शेयर की तस्वीर