• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. shilpa shetty daughter samisha turns 6 months old video viral
Written By
Last Modified: सोमवार, 17 अगस्त 2020 (17:10 IST)

शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा हुईं 6 महीने की, वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस बोलीं- पलक झपकाते ही वे बड़े हो जाते हैं...

शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा हुईं 6 महीने की, वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस बोलीं- पलक झपकाते ही वे बड़े हो जाते हैं... - shilpa shetty daughter samisha turns 6 months old video viral
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अकसर अपनी फैमिली की तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने अपनी बेटी समीशा का एक वीडियो शेयर किया है।

 
इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी की 6 महीने की बेटी खुद से पलटी लेती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि शिल्पा शेट्टी की बेटी बेड पर खिलौने के साथ खेल रही हैं।
 
वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने कैप्शन में लिखा, एक पल वे इतने छोटे होते हैं, आपके हाथ उनके लिए बहुत बड़े लगते हैं। आप पलक झपकाते हैं और वह बड़े हो जाते हैं। जैसे हमारी छोटी परी समीशा, आज 6 महीने की हो गई है।
 
शिल्पा ने आगे लिखा, वह अपने पेट पर पलटना सीख गई है। यह पहले से स्वतंत्र होने के संकेत हैं। जल्दी ही वह बैठना सीख जाएगी और उसके बाद रेंगना। फिर मेरे वर्कआउट में मुख्य रूप से उसके पीछे भागना शामिल होगा। हम उस पुल को पार कर लेते हैं, जब हम उसे पा लेते हैं। लेकिन अभी के लिए मैं उसके साथ यह प्यारा वक्त बिता रही हूं। उसे बढ़ते हुए देखना, हर दिन नए मील के पत्थर को पार करते देखना एक आशीर्वाद की तरह है और मुझे कोई शिकायत नहीं है। हैप्पी बर्थडे हमारी परी।
 
शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा के इस वीडियो पर फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें, शिल्पा शेट्टी की बेटी का जन्म 15 फरवरी को हुआ था। एक्ट्रेस ने समीशा को जन्म देने के लिए सेरोगेसी का रास्ता चुना था।
 
ये भी पढ़ें
निर्देशक निशिकांत कामत का निधन, रितेश देशमुख ने ट्वीट कर दी जानकारी