शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shamshera star cast fees ranbir kapoor sanjay dutt vaani kapoor
Written By
Last Updated : शनिवार, 25 जून 2022 (17:13 IST)

'शमशेरा' बनने के लिए रणबीर कपूर ने चार्ज की इतनी फीस, जानिए बाकी स्टार्स ने लिए कितने रुपए

'शमशेरा' बनने के लिए रणबीर कपूर ने चार्ज की इतनी फीस, जानिए बाकी स्टार्स ने लिए कितने रुपए | shamshera star cast fees ranbir kapoor sanjay dutt vaani kapoor
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फिल्म देखने की बेताबी फैंस में बढ़ चुकी है। इस फिल्म में रणबीर कपूर एक डकैत के किरदार में नजर आ रहे हैं। वहीं फिल्म में संजय दत्त विलेन का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में आजादी से पहले के भारत को दिखाया गया है।
 
करण मल्होत्रा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 150 करोड़ रुपए के बजट में बनकर तैयार हुई है। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रैज बना हुआ है। चलिए जानते हैं 'शमशेरा' में काम करने के लिए स्टार्स को कितनी फीस मिली है। 
रणबीर कपूर-
फिल्म में रणबीर कपूर काफी रफ लुक में नजर आने वाले हैं। खबरों के अनुसार रणबीर ने इस फिल्म के लिए 20 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं। 
 
संजय दत्त-
'शमशेरा' में संजय दत्त दरोगा शुद्ध सिंह के किरदार में दिखेंगे। ट्रेलर रिलीज के बाद से उनके किरदार की खूब चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के लिए संजय दत्त ने 8 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं।
 
वाणी कपूर-
फिल्म 'शमशेरा' में वाणी कपूर सोना के रोल में नजर आएंगी। फिल्म में वह रणबीर कपूर संग रोमांस करती दिखेंगी। खबरों के अनुसार वाणी को इस फिल्म के लिए 2-3 करोड़ रुपए मिले हैं।
 
रोनित रॉय-
'शमशेरा' में रोनित रॉय के किरदार के बार में ज्यादा खुलासा नहीं हुआ है। वह फिल्म में एक सरप्राइज पैकेज माने जा रहे हैं। रोनित ने इस फिल्म के लिए 4 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं। 
ये भी पढ़ें
रणबीर कपूर को इतने रुपए मिली थी पहली सैलरी, इस वजह से रोने लगी थीं मां नीतू कपूर