मंगलवार, 8 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shahid kapoor mrunal thakur film jersey new song baliye re is out
Written By
Last Modified: बुधवार, 15 दिसंबर 2021 (17:01 IST)

फिल्म 'जर्सी' का नया गाना 'बलिए रे' हुआ रिलीज, मृणाल ठाकुर के किस करते नजर आए शाहिद कपूर

Film Jersey
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हआ था, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इसके बाद मेकर्स इस फिल्म के गाने रिलीज कर रहे हैं।

 
अब फिल्म का नया गाना 'बलिए रे' रिलीज हो गया है। इस गाने में शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर की रोमांटिख केमेस्ट्री दिखाई दे रही है। गाने में शाहिद और मृणाल के बीच कई किसिंग सीन है। 
 
'बलिए रे' को सचेत टंडन, स्टेबिन बेन और परंपरा ने गाया है। इसके लिरिक्स शैली ने लिखे हैं। इस गाने में रैप का भी तड़का लगाया गया है। इस रैप को मेलो डी ने लिखा और गाया है। गाने का म्यूजिक सचेत और परंपरा ने कंपोज किया है। गाने को जी म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
 
बता दें कि फिल्म जर्सी इस साल 31 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यह तेलुगु भाषा की सुपरहिट फिल्म जर्सी का हिन्दी रीमेक है सिसे गौतम तिन्नानुरी ने निर्देशित किया है। फिल्म में शाहिद के अलावा मृणाल ठाकुर, पंकज कपूर और शरद केलकर मुख्य भूमिका में हैं।
 
ये भी पढ़ें
एआर रहमान द्वारा रचित फिल्म 'अतरंगी रे' का नया गाना 'गरदा' हुआ रिलीज