मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salman Khan to romance Mahesh Manjrekars younger daughter Saiee in Dabangg 3
Written By

दिशा पाटनी के बाद एक बार और उम्र में बहुत कम हीरोइन के साथ 'दबंग 3' में सलमान खान करेंगे रोमांस

दिशा पाटनी के बाद एक बार और उम्र में बहुत कम हीरोइन के साथ 'दबंग 3' में सलमान खान करेंगे रोमांस | Salman Khan to romance Mahesh Manjrekars younger daughter Saiee in Dabangg 3
उम्र में अपने से कई वर्ष छोटी दिशा पाटनी के साथ सलमान खान 'भारत' फिल्म में नजर आए। अब एक बार और दबंग खान उम्र में कई वर्ष छोटी हीरोइन के साथ दबंग 3 में रोमांस करते दिखाई देंगे। 
 
अपने दोस्त महेश मांजरेकर की बेटी सई 'दबंग 3' में सलमान की प्रेमिका के रोल में दिखाई देंगी। पहले चर्चा थी कि महेश की बड़ी बेटी अश्वामी 'दबंग 3' में सलमान के साथ दिखाई देंगी, लेकिन अश्वामी फिल्म के लिए तैयार नहीं हुईं तो सई को ले लिया गया। 
 
गौरतलब है कि दबंग 3 एक प्रीक्वल है। इसमें दिखाया जाएगा कि किस तरह चुलबुल पांडे इंस्पेक्टर बनता है। साथ ही कहानी को दबंग 2 के बाद भी आगे बढ़ाया जाएगा, इसलिए फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा भी हैं। 
 
प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सलमान, सोनाक्षी, सई, महेश मांजरेकर और प्रमोद खन्ना नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है। 
ये भी पढ़ें
25 दिनों में कहां तक पहुंचे कबीर सिंह के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन?