मंगलवार, 1 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salman Khan, Sonakshi Sinha, Race 3, Dabang 3, Dus Ka Dam
Written By

रेस 3 में सलमान के साथ अब सोनाक्षी सिन्हा की एंट्री

सलमान खान
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने करियर की शुरुआत सलमान खान के साथ ही की थी। इसके बाद अब तक ये जोड़ी दर्शकों की फेवरेट लिस्ट में शामिल है। ये जोड़ी अब दबंग 3 के लिए भी तैयार है। हाल ही में सोनाक्षी की फिल्म 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' में भी सलमान का कैमियो था। अब सोनाक्षी भी सलमान की फिल्म में नज़र आने वाली हैं। 
 
फिल्म रेस 3 के बारे में तो सभी जानते हैं कि सलमान ने ही फिल्म का पूरा जिम्मा लिया हुआ है। डायरेक्टर से लेकर कास्ट तक सब कुछ सलमान ने ही तय किया है। 


 
टीम में अब एक और मेंबर ने सलमान की बदौलत एंट्री ली है। खबर यह है कि सोनाक्षी फिल्म में कैमियो रोल में नज़र आएंगी। वे सलमान के साथ ही नज़र आएंगी। इसकी शूटिंग अगले महीने होगी। यह फिल्म का दूसरा शेड्यूल होगा। 
 
सलमान और सोनाक्षी की जोड़ी एक बार फिर धमाल मचाने वाली है। रेस 3 की शूटिंग के बाद दोनों ​​दबंग 3 की भी शूटिंग शुरू कर देंगे। सलमान चाहते हैं कि इसी साल उनकी दो फिल्में रिलीज़ हो जाए। इसलिए दबंग 3 की तैयारी शुरू कर दी गई है। 
 
इस बार फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा करेंगे। फिल्म की कास्ट में सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा और अरबाज़ खान के अलावा अभी कोई तय नहीं है। 
 
फिल्म रेस 3 सिनेमघरों में जून 2018 को रिलीज़ होगी। इसके अलावा सलमान खान टीवी रियलिटी शो 'दस का दम 3' में भी होस्ट होंगे। 
ये भी पढ़ें
बम डिगी डिगी गर्ल साक्षी मलिक बनी नई नेशनल क्रश