• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. salman khan sister arpita khan diamond jewelry got stolen
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: गुरुवार, 18 मई 2023 (11:04 IST)

सलमान खान की बहन अर्पिता के घर हुई लाखों की चोरी, पुलिस ने नौकर को किया गिरफ्तार

सलमान खान की बहन अर्पिता के घर हुई लाखों की चोरी, पुलिस ने नौकर को किया गिरफ्तार | salman khan sister arpita khan diamond jewelry got stolen
Arpita khan jewelry stolen : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की बहन अर्पिता खान के घर लाखों की चोरी हो गई है। अर्पिता के घर से 16 मई को डायमंड के इयररिंग्स चोरी हो गए। इस इयररिंग्स की कीमत 5 लाख रुपये से भी ज्यादा है। अर्पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने अपने नौकर पर चोरी करने का शक जताया था।   

 
अर्पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने नौकर से पूछताछ की और जांच पड़ताल के बाद उसे गिरफ्तार करते हुए चोरी हुए इयररिंग्स बरामद कर लिए है। 
 
अर्पिता खान ने पुलिस को जानकारी दी थी कि उनके डायमंड के इयररिंग्स घर पर एक मेकअप ट्रे में रखे हुए थे। उन्होंने जब दोबारा चेक किए तो वह गायब हो चुके थे। उन्होंने बताया था कि संदीप उनके घर पर हाउसकीपिंग का काम कर रहा था। वह ज्यादा समय से उनके घर पर नहीं था, सिर्फ 4 महीने ही हुए थे। 
 
वह घर में 11 लोगों की टीम के साथ काम कर रहा था। संदीप ने डायमंड इयररिंग्स चुराई और किसी को बिना बताए घर से गायब हो गया। जिसके बाद सभी का शक उसपर गया और बाद में जूलरी भी उसी के पास से बरामद की गई। 
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
Cannes Film Festival 2023: जॉनी डेप के समर्थन में पोस्टर लिए खड़े थे लोग