• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salman Khan, Ranbir Kapoor, Katrina Kaif, Salim Khan, Rishi Kapoor
Written By

एक-दूसरे से बचते नजर आए सलमान-रणबीर!

सलमान खान
हाल ही में एक पार्टी में कैटरीना कैफ के एक्स बॉयफ्रेंड्स सलमान खान और रणबीर कपूर दोनों मौजूद थे। जोरदार टक्कर की उम्मीद कर रहे लोगों के हाथ तब निराशा लगी जब दोनों एक-दूसरे से बचते नजर आए। 
पहले आए सलमान... अगले पेज पर 
 

इस पार्टी में रात डेढ़ बजे सलमान खान पहुंचे। एक घंटे बाद रणबीर कपूर आएं। सूत्रों के अनुसार दोनों एक-दूसरे की उपस्थिति से अंजान नहीं थे और उन्होंने दूरी बनाए रखी। एक घंटे बाद रणबीर पार्टी से चले गए जबकि सलमान पार्टी खत्म होने के बाद ही गए। 
सलमान को पसंद नहीं रणबीर... अगले पेज पर 
 

रणबीर कपूर को सलमान खास पसंद नहीं करते। हालांकि रणबीर की पहली फिल्म 'सांवरिया' में उन्होंने एक भूमिका अदा भी की थी। जब कैटरीना ने रणबीर को चुना तो कैट की इस पसंद से सलमान खुश नहीं हुए। उन्होंने कैटरीना को बोला भी था कि यह तुम्हें खुश नहीं रखेगा और छोड़ देगा। 
पहले भी कर चुके हैं मारपीट... अगले पेज पर

रणबीर कपूर और सलमान खान के बीच वर्षों पूर्व मारपीट हो चुकी है। जब रणबीर कपूर ने फिल्मों में कदम भी नहीं रखा था। सलमान भी उन्हें जानते थे। एक नाइट क्लब में दोनों में विवाद हुआ और सलमान ने रणबीर को तमाचा जड़ दिया। 
बात जब घर पहुंची तो क्या हुआ सलमान का... अगले पेज पर

सलमान के पिता सलीम खान को पता चला कि ऋषि कपूर के बेटे को सलमान ने थप्पड़ जड़ा तो वे नाराज हुए। उन्होंने सलमान को ऋषि के घर जाकर माफी मांगने को कहा। 
क्या माफी मांगी सलमान ने... अगले पेज पर

सलमान खान अपने पिता की बात कभी नहीं टालते। वे ऋषि कपूर के घर पहुंचे। माफी मांगी और मामला खत्म हुआ।