शुक्रवार, 11 जुलाई 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salman Khan, Marriage
Written By

शादी का विचार रद्द : सलमान खान

सलमान खान
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के प्रशंसक भले ही लंबे समय से अपने पसंदीदा अभिनेता को विवाह बंधन में बंधते देखने का इंतजार कर रहे हों, लेकिन सलमान फिलहाल शादी करने के मूड में नहीं हैं। हालांकि वे प्यार में पूरा यकीन रखते हैं। जब भी सलमान से शादी से जुड़ा सवाल पूछा जाता है तो वे एक अलग ही जवाब लेकर आते हैं।
हाल ही में उन्होंने कहा था कि वह अरेंज मैरिज के लिए भी विचार कर सकते हैं, लेकिन जब उनसे पूछा गया कि वह किसी लड़की में किन गुणों को खोजते हैं तो उन्होंने कहा, ‘‘शादी का विचार रद्द हो चुका है...प्यार लौट आया है।’’ 49 वर्षीय सलमान की लव लाइफ हमेशा से सुखिर्यों में रही है, फिर चाहे वह सोमी अली से लेकर संगीता बिजलानी के साथ उनका प्रेम संबंध रहा हो या फिर ऐश्वर्या राय से लेकर कैटरीना कैफ के साथ उनके संबंधों की चर्चाएं रही हों।(भाषा)