• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salman Khan, Iulia Vantu, Da Bang Tour
Written By

सलमान-यूलिया में विवाद... रिश्ता टूटने की कगार पर!

सलमान-यूलिया में विवाद... रिश्ता टूटने की कगार पर! - Salman Khan, Iulia Vantu, Da Bang Tour
लीजिए साहब, सलमान खान और उनकी खास दोस्त यूलिया वंतूल के बीच विवाद होने की खबरें आ रही हैं और बताया जा रहा है कि बात इतनी बढ़ गई है कि ये खास दोस्ती खत्म भी हो सकती है। 
 
सलमान इन दिनों 'द बैंग टूर' के तहत कई देशों में परफॉर्म कर रहे हैं। उनके साथ डेजी शाह, बिपाशा बसु और नजदीकी लोग हैं। अपने परिवार के कुछ सदस्यों को भी वे ले गए हैं। नहीं नजर आ रही है तो सलमान की 'खास' दोस्त यूलिया। 

 
यूलिया की अनुपस्थिति से खबरचियों को दाल में काला नजर आया। फौरन पता लगाया गया तो बात सामने आ गई। सभी जानते हैं कि यूलिया को गाने का शौक है। वे यह मान कर चल रही थीं कि सलमान के शो के जरिये उन्हें अपने गायन की प्रतिभा को दुनिया को दिखाने का मौका मिलेगा, लेकिन सलमान ने तो उन्हें चुना ही नहीं। 
 
यूलिया को जब यह बात पता चली तो वे सल्लू के पास पहुंची। सलमान ने उन्हें शो में परफॉर्म करने से रोक दिया। यह चिंगारी आग भड़काने के लिए काफी थी। बताते हैं कि खूब विवाद हुआ और बात बहुत आगे बढ़ गई। 
 
अब सलमान को यूलिया की गायकी से क्या समस्या है? इसका जवाब तो सलमान ही दे सकते हैं। मूडी सलमान कुछ भी कर सकते हैं। 
ये भी पढ़ें
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की डीएनए रिपोर्ट... 16.66% हिंदू हूं