• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. salman khan and sajid gets emotional on radhe set remembering wajid khan on his birthday
Written By
Last Modified: सोमवार, 12 अक्टूबर 2020 (15:24 IST)

राधे के सेट पर वाजिद को याद कर भावुक हुए सलमान खान, साजिद को गले लगा कही यह बात

राधे के सेट पर वाजिद को याद कर भावुक हुए सलमान खान, साजिद को गले लगा कही यह बात - salman khan and sajid gets emotional on radhe set remembering wajid khan on his birthday
कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच बॉलीवुड के दबंग सलमान खान दोबारा शूटिंग सेट पर लौट चुके हैं। वे इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्डेट भाई' की शूटिंग कर रहे हैं। इस बीच हाल ही में राधे के सेट पर कुछ ऐसा हुआ कि सलमान खान, सोहेल खान, साजिद-वाजिद जोड़ी के साजिद भावुक हो गए थे।

 
दरअसल इस फिल्म का संगीत 'साजिद-वाजिद' दे रहे हैं। मई के महीने में नामी जोड़ी के वाजिद खान का निधन हो गया था। खबर के मुताबिक, 6 अक्टूबर को फिल्म राधे के एक गाने की शूटिंग की जा रही थी। इस दौरान अकेले साजिद सेट पर मौजूद रहे। 
 
शूट खत्म होने के कगार पर था और इसी बीच सलमान खान, सोहेल खान और साजिद खान आपस में बातें कर रहे थे। रात 12 बजे के करीब साजिद ने सलमान को बताया कि कल (7 अक्टूबर) वाजिद का जन्मदिन है। इतना सुनते ही सलमान खान ने एक केक मंगवाया।
 
सबने मिलकर केक काटा और सलमान ने साजिद को केक खिलाकर कहा, 'हम सब वाजिद से प्यार करते हैं।' दोनों ही भाइयों (सलमान और सोहेल) ने साजिद को गले लगाया और तीनों भावुक हो गए। इसी बीच सलमान ने साजिद के कंधे पर हाथ रखा और कहा कि वाजिद हमेशा हमारे साथ हैं। 
 
बात दें कि इसी साल 31 मई को वाजिद खान का निधन हो गया था। उनकी मौत का कारण कार्डिएक अरेस्ट था। अपने जोड़ीदार को याद करते हुए साजिद कहते हैं कि उन्हें अभी तक विश्वास नहीं होता कि वाजिद इस दुनिया में नहीं हैं। वे हमेशा सोचते हैं कि वाजिद उनके पास हैं। 
 
ये भी पढ़ें
27 साल बड़ी जयललिता को डेट करना चाहते थे अक्षय खन्ना, बताया उनकी कौन-सी बात करती है आकर्षित