गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salman Khan, Akshay Kumar, Karan Johar
Written By

अक्षय कुमार को लेकर सलमान खान बनाएंगे फिल्म

अक्षय कुमार को लेकर सलमान खान बनाएंगे फिल्म - Salman Khan, Akshay Kumar, Karan Johar
सलमान खान ने अक्षय कुमार को अपने बैनर तले बनने वाली फिल्म के लिए साइन किया है। इस फिल्म का निर्माण सलमान खान और करण जौहर मिल कर करेंगे। फिल्म में अक्षय कुमार हीरो रहेंगे। निर्देशन की बागडोर अनुराग सिंह संभालेंगे और यह फिल्म 2018 में प्रदर्शित होगी। 


 
अक्षय कुमार ने एक ट्वीट भी किया है कि वे दोस्तों के लिए फिल्म कर रहे हैं। सलमान ने भी ट्वीट करते हुए बताया है वे करण जौहर के साथ मिल कर एक फिल्म बना रहे हैं जिसमें हीरो अक्षय कुमार रहेंगे। 
 
सलमान और अक्षय अच्छे दोस्त हैं। अक्षय के अनुशासन और फिटनेस की हमेशा सलमान तारीफ करते आए हैं। अक्षय विवादों से अपने आपको दूर रखते हैं इसलिए भी सलमान उन्हें पसंद करते हैं। 
 
ये भी पढ़ें
संजय दत्त के साथ कभी काम नहीं करूंगा