शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salman Khan, Ajay Devgn, Akshay Kumar, Karan Johar
Written By

सलमान को मैसेज भेज अजय देवगन ने जताई नाराजगी!

सलमान को मैसेज भेज अजय देवगन ने जताई नाराजगी! - Salman Khan, Ajay Devgn, Akshay Kumar, Karan Johar
पिछले दिनों सलमान खान और करण जौहर ने अक्षय कुमार को लेकर एक फिल्म घोषित की। जब फिल्म के विषय में अजय देवगन को पता चला तो वे चौंक गए। उनके मन में नाराजगी पैदा हो गई। 


 
क्या है नाराजगी की वजह?
अजय देवगन पिछले दो वर्षों से 'बैटल ऑफ सारागढ़ी' ‍पर फिल्म बनाने के लिए तैयारी कर रहे थे। उन्होंने घोषणा भी की थी कि सन ऑफ सरदार का दूसरा भाग इसी विषय पर आधारित होगा। जब उन्हें पता चला कि सलमान और करण की फिल्म भी इसी विषय पर केन्द्रित है तो उनका नाराज होना स्वाभाविक था। 

क्या किया अजय ने?
अजय ने अपने दोस्त के जरिये सलमान तक मैसेज भिजवाया है और इस बारे में बताया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि यह गलत है। मैं इस विषय पर दो साल से काम कर रहा हूं। गौरतलब है कि अजय और सलमान के बेहतरीन संबंध है। जहां तक करण जौहर का सवाल है तो अजय और करण में बिलकुल नहीं बनती। सूत्रों के अनुसार अजय को उम्मीद है कि मामले का हल निकलेगा।