• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. s s rajamouli will make india first pan world movie
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: बुधवार, 7 दिसंबर 2022 (15:34 IST)

'आरआरआर' से भी बड़ा धमाका करने की तैयारी में एसएस राजामौली, बनाएंगे पैन वर्ल्ड फिल्म!

'आरआरआर' से भी बड़ा धमाका करने की तैयारी में एसएस राजामौली, बनाएंगे पैन वर्ल्ड फिल्म! | s s rajamouli will make india first pan world movie
साउथ फिल्म निर्देशक एस एस राजामौली ने कई सुपरहिट फिल्में दी है। उनकी पिछली फिल्म 'आरआरआर' ने कई रिकॉर्ड्स बनाए थे। वहीं अब राजामौली अपनी अगली फिल्म को लेकर चर्चा में आ गए हैं। बताया जा रहा है कि वह इस बार पैन इंडिया नहीं बल्कि पैन वर्ल्ड फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं। 

 
खबरों के अनुसार एसएस राजामौली की पैन वर्ल्ड फिल्म में साउथ सुपरस्टार महेश बाबू नजर आने वाले हैं। यह भारत की पहली पैन वर्ल्ड फिल्म होगी। इस फिल्म को विदेशी सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
 
फिल्म को इस तरह बनाया जाएगा कि इससे भारत से लेकर अमेरिका तक के दर्शक कनेक्ट हो पाए। फिल्म का नाम अभी तय नहीं किया गया है। हालांकि इस बारे में अभी तक मेकर्स की और से कोई खुलासा नहीं किया गया है। 
 
एस एस राजामौली की पिछली फिल्म 'आरआरआर' की देश के साथ विदेश में भी जमकर तारीफ हुई है। एस एस राजामौली की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर के अलावा अजय देवगन और आलिया भट्ट अहम रोल में थीं।
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
आदित्य रॉय कपूर संग रोमांस करती नजर आएंगी सारा अली खान, 'मेट्रो इन दिनों' का हुआ ऐलान