बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. rohit shetty wants taimur to promote sara ali khan and ranveer film simmba
Written By

सारा के छोटे भाई तैमूर से यह काम कराना चाहते हैं रोहित शेट्टी

सारा के छोटे भाई तैमूर से यह काम कराना चाहते हैं रोहित शेट्टी - rohit shetty wants taimur to promote sara ali khan and ranveer film simmba
रोहित शेट्टी की 28 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म सिम्बा ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। रणवीर सिंह और सारा अली खान की जोड़ी को फैंस खुब पसंद कर रहे हैं। रणवीर, सारा और रोहित शेट्टी ने सिम्बा को बढ़-चढ़कर प्रमोट भी किया है।
 
हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के दौरान रोहित शेट्टी ने बताया कि क्यों तैमूर को सिम्बा का प्रचार करना चाहिए? रोहित शेट्टी India’s Got Talent के मंच पर फिल्म के प्रमोशन के दौरान तैमूर से भी फिल्म का प्रमोशन करने की मांग कर डाली। रोहित ने कहा कि उनकी ख्वाहिश है कि तैमूर अपनी बहन सारा अली खान की फिल्म का प्रमोशन करें। 
 
दरअसल, शो के सेट पर सारा की एक तस्वीर दिखाई गई थी जिसमें वे तैमूर के हाथ पर राखी बांध रही हैं। तभी शो के होस्ट करण जौहर, तैमूर की बढ़ती पॉपुलैरिटी के बारे में बताने लगे। 
 
खबरों के मुताबिक इस दौरान रोहित शेट्टी ने कहा, 'मैं सारा से अपील करूंगा कि वे अपने भाई तैमूर को एक दिन के लिए सिम्बा की टी-शर्ट पहनाए। मेरी फिल्म की ओपनिंग लग जाएगी। 
 
तैमूर सोशल मीडिया के स्टार हैं। उनकी फैन फॉलोइंग के कई नामी बॉलीवुड सेलेब्रिटी भी ज्यादा है। एक इंटरव्यू में रणवीर सिंह ने तैमूर के पापा का रोल करने की इच्छा जाहिर की थी। वहीं, याहू की टॉप सर्च सेलिब्रिटी की लिस्ट में तैमूर को 10वां स्थान मिला है। तैमूर के नाम पर डॉल भी लांच हो चुकी है।
ये भी पढ़ें
शर्तिया हंसा-हंसा कर थका देगा यह चुटकुला : जरा ठहरो, मैं कपड़े उतार रही हूं....